एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
- आज माघी पूर्णिमा का पांचवा स्नान, इसी के साथ खत्म हो जाएगा एक माह का कल्पवास. श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर तैयारी पूरी.
- रविदास जयंती पर आज वाराणसी आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, सीर गोवर्धनपुर में मत्था टेकेंगे. प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान राज्य में चुनाव प्रचार भी करेंगी. वह कानपुर कैंट और किदवई नगर में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी.
- उन्नाव में दलित युवती का फिर से हुआ पोस्टमार्टम, पहली रिपोर्ट पर परिवार ने उठाए थे सवाल. लखनऊ से आई फॉरेंसिंक एक्सपर्ट व डॉक्टरों की टीम की देखरेख में पोस्टमार्टम.
- करहल से बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर पथराव और लाठियों से हमला. फायरिंग की भी शिकायत. केंद्रीय मंत्री की कार सहित कई अन्य कारों के शीशे भी टूट गए हैं.
- वाराणसी में चरणजीत सिंह चन्नी. पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे. रविदास जयंती के मौके पर सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास का दर्शन करेंगे.
- पीएम मोदी सीतापुर-फतेहपुर में करेंगे संयुक्त रैली. नैमिषारण्य की धरती सीतापुर में पीएम मोदी की सयुंक्त रैली. सयुंक्त रैली के बहाने 9 विधानसभाओं की सियासी रुख को परखेंगे. दोपहर 2.30 बजे मिलिट्री ग्राउंड में जनसभा करेंगे.