लखनऊ

UP Top News: तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को चुनाव

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2022, 9:05 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को चुनाव. इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव.

- तिकुनिया कांड: चार किसान और पत्रकार की मौत पर सुनवाई आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे आरोपी. मुकदमे में आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्र मोनू और पलिया ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल जमानत पर रिहा.

- प्रत्याशीयों को तीन बार देना होगा खर्चे का हिसाब: उम्मीदवारों को अपना चुनाव खर्च रजिस्टर स्वयं या अपने इलेक्शन एजेंट के जरिए 24 और 28 फरवरी इसके बाद 4 मार्च को दिखाना होगा.

- सुल्तानपुर में गोमती नदी में उतराते मिले 20 गोवंशों के शव. गौशाला में भूख-प्यास से मरने के बाद शव यहां पर लाकर फेंक दिए गए. घटना जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र क हलियापुर थाना अंतर्गत गोमती नदी के आमघाट पुल की है. लोगों का कहना है कि हो सकता है ये गौवंश किसी गौशाला से भी लाकर चुपके से नदी में फेंक दिए गए हो। फिलहाल मौके पर लगभग 17 गोवंश एक केबिल जो इस पार से उस पार नदी में होकर गई है उसी में फंसे हुए मिले.

- चूहों ने बढ़ाई परेशानी, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में चूहों की बढ़ती संख्या के कारण अब मंदिर के बाहर चबूतरे का फर्श धसी.

Published on:
Also Read
View All