15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News आज हाथरस में ताकत झोंकेंगे अखिलेश और स्वतंत्र देव सिंह, सोमवार को आएंगे सीएम योगी

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
Google source verification
UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में सपा दिखाएगी ताकत. फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. रविवार को ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी हाथरस पहुंचेंगे.

- यूपी के सीएम योगी करेंगे जनसभाएं. सीएम योगी आदित्यनाथ आज एटा, फर्रुखाबाद, औरैया दौरे पर हैं. वह बीजेपी के लिए वोट जुटाने क लिए जनसभाएं करेंगे. 11.30 बजे चुनावी जनसभा में जलेसर विधानसभा सीट पर जलेसर के प्रत्याशी संजीव दिवाकर व एटा के अन्य प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे. यह जनसभा जलेसर के एम जी एम इंटर कॉलेज में होगी. इसके अलावा योगी सुबह 10.40 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट और 11.30 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: UP TOP NEWS: 7 फरवरी से खुल रहे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, 8वीं तक चलेगी आनलाइन क्लास

- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का रविवार को रायबरेली और बाराबंकी दौरा. ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर में करेंगे सभा, भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के समर्थन में जनसभा करेंगे. राजनाथ सिंह बाराबंकी की रामनगर और हैदरगढ़ विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे. रामनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी के समर्थन में जनसभा करेंगे. हैदरगढ़ में बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश रावक के समर्थन में माहौल बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: UP Top News: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी कि 45 उम्मीदवारों की लिस्ट, स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट

- झांसी में ताकत झोकेंगे सियासी दल. रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झांसी में. कांग्रेस प्रत्याशी राहुल रिछारिया के समर्थन में मांगेंगे वोट. सोमवार गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा.

- कल से पूरी क्षमता से खुलेंगे दफ्तर, अधीनस्थ कार्यालयों, स्थानीय निकायों में भी आदेश लागू. मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने जारी किए दिशा-निर्देश.