31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी कि 45 उम्मीदवारों की लिस्ट, स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 7 Feb 2022, 9:00 AM IST

UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- बीजेपी ने जारी की 45 उम्मीदवारों की लिस्ट. स्वाति सिंह के पति और यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट. कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय को भी भाजपा ने प्रत्याशी घोषित. अमेठी से संजय सिंह, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष वाजपेयी को अपना उम्मीदवार घोषित. साथ ही साथ बाराबंकी से डॉ. रामकुमारी मौर्य, कोरांव से राजमणि कौल, टाण्डा से कपिलदेव वर्मा को भाजपा मैदान में उतारा है.

- तीसरी लहर के बीच आज से खुल रहे 9-12वीं तक के स्कूल. स्कूलों के खुलने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य. छात्रों और शिक्षकों को मास्क लगाकर आना जरूरी. 8वीं तक की चलेगी ऑनलाइन क्लास.

- इलाहाबाद हाईकोर्ट में हाइब्रिड मोड में होगी मुकदमों की सुनवाई. लखनऊ बेंच के लिए भी गाइड लाइन जारी. कोर्ट में एक समय में 10 से ज्यादा अधिवक्ता नहीं रहेंगे मौजूद. वही अधिवक्ता कोर्ट के अंदर मौजूद रहेंगे, जिनके मुकदमे कोर्ट में लिस्टेड.

यह भी पढ़ें: UP Top News: प्रदेश में सियासी समागम, अखिलेश करेंगे अलीगढ़ और मथुरा का दौरा, मायावती सहारनपुर में जनसभा करेंगी संबोधित

- कांग्रेस को बड़ा झटका, सभासद अर्चना मिश्रा ने अपने पति व पूर्व सभासद योगेश मिश्रा समेत 300 कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता.

यह भी पढ़ें: UP TOP NEWS: 7 फरवरी से खुल रहे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, 8वीं तक चलेगी आनलाइन क्लास

- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर. यूपी में जनता से बीजेपी को हराने और समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करेंगी.