लखनऊ

UP Top News: छठे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, यूपी के महाराजगंज में स्वतंत्र देव सिंह, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की जनसभा

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2022, 9:41 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- यूपी के महाराजगंज में राजनीतिक चेहरे बढाएंगे सियासी गर्मी. पनियरा, नौतनवा और फरेंदा विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा. सिसवा विधानसभा में अखिलेश यादव करेंगे जनसभा. सिसवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी करेंगे जनसभा को संबोधन.

- पांचवें चरण की 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार खत्म, कल 12 जिलों की 61 सीटों पर डाले जाएंगे वोट. पांचवें चरण में 61 सीटों में से 13 सीटें आरक्षित.

- कार्यकर्ताओं को प्रबंधन का गुर सिखाने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे पीएम मोदी. पूर्वांचल के चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक.

- एक बार फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में फिर शुरू हो सकता है बारिश का दौर. 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच नियमित अंतराल पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना.

- योगी के गढ़ में गरजेंगी मायावती. गोरखपुर के चंपा देवी पार्क मैदान में जनसभा करेंगी. गोरखपुर मंडल के बीएसपी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगी जनसभा. शहर के सभी 70 वार्डों से 500-500 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Published on:
Also Read
View All