लखनऊ

UP Top News: महाशिवरात्रि की धूम, काशी में आज होगी बाबा भोले की शादी, भक्त चढ़ाएंगे जल

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

less than 1 minute read
Mar 01, 2022
UP Top News Uttar Pradesh

- काशी में बाबा भोले की शादी. काशी में आज बाबा भोले की होगी शादी, भक्त चढ़ाएंगे जल. बाबा भोले की सबसे प्रिय व बारह ज्योतिर्लिंगो में से एक काशी नगरी का पूरी दुनिया में महत्व है.

- यूपी विधानसभा चुनाव में छठे चरण के चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन. मंगलवार शाम 06 बजे चुनाव प्रचार पर लगेगा ब्रेक, 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर दमखम दिखाएंगे दावेदार. छठे चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया में मतदान होगा.

- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पूर्वांचल दौरा. केशव प्रसाद मौर्य बलिया, देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी दौरे पर. उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सिद्धार्थनगर, महराजगंज और बस्ती दौरा.

- आज से बढ़ रहे अमूल दूध के दाम. 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा अमूल दूध. यह कीमत उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में लागू होगी. 30 रुपये वाले 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड की कीमत 32 रुपये हो जाएगी. वहीं अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिली और अमुल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी.

- यूपी के 1980 लोगों ने लगाई वापसी की गुहार, अब तक 100 लौटे. प्रदेश सरकार ने बच्चों की वापसी के लिए की निशुल्क व्यवस्था.

Published on:
01 Mar 2022 09:31 am
Also Read
View All