UP TOP News- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर...
लखनऊ : बीजेपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोले- अब सुशासन और विकास ही उत्तर प्रदेश की पहचान, यूपी में सभी वर्गों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
लखनऊ : अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- नहीं चाहिए दंभी सरकार, जिसका सच है- 'ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास', कांग्रेस ने भी साधा निशाना
गाजियाबाद : 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दादरी में गुर्जर समुदाय के सबसे प्रभावशाली और सम्मानित राजा मिहिरभोज की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण, विपक्ष ने बताया चुनावी स्टंट, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
मेरठ : क्रांतिकारी धरती से मेरठ से प्रियंका गांधी शुरू करेंगी कांग्रेस की 12 हजार किलोमीटर लंबी प्रतिज्ञा यात्रा, कांग्रेसी गांव-गांव तक सरकार की विफलता और पार्टी के चुनावी वादे बताएंगे, 29 को मेरठ में जनसभा के बाद शुरू होगी यात्रा
- यूपी में कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता बन सकता है प्रवक्ता/मीडिया क्वार्डिनेटर, पास करना होगा एग्जाम, जिला स्तर पर शुरू होगी लिखित व मौखिक परीक्षा
लखनऊ : ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी, संजय सिंह से मिले राजभर, बड़े दलों का खेल बिगाड़ने की तैयारी
लखनऊ : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब डाक्टर 70 साल पर होंगे रिटायर, चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रस्ताव तैयार, जल्द कैबिनेट से हो सकता है पास