लखनऊ

UP Vidhan Sabha By Polls की तैयारी तेज, भाजपा ने 12 सीटों के लिए इन सांसदों व मंत्रियों को दी अहम जिम्मेदारी

UP Vidhan Sabha By Pollsl: भाजपा ने कई मंत्रियों व सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी है.

3 min read
Jun 25, 2019
Yogi Mahendra nath Pandey

लखनऊ. यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Vidhan Sabha By Polls) की तैयारियां में भाजपा जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों को फतह करने के लिए भाजपा ने खाका तैयार कर लिया। उपचुनावों में भले ही भाजपा का रिकॉर्ड अच्छा न रहा हो, लेकिन इस बार पार्टी उस मिथक को खत्म करना चाहेगी। रविवार को उपचुनाव के लिए हुई बैठक में इसी बात पर चर्चा हुई है। सूत्रों की मानें को यूपी के 2 दर्जन मंत्रियों को 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं पूर्व में उन सीटों से जीते सांसदों को भी अहम जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया है कि यूपी के मंत्रियों के साथ-साथ खाली हुई विधानसभा सीटों पर जिते सांसदों की भी जिम्मेदारी होगी। मतलब रामपुर और अम्बेडकर नगर (इन सीटों पर सपा व बसपा का है कब्जा) छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, जिन्हें उपचुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। उक्त दो सीटों के लिए भी अलग से तैयारी का जाएगी। इन सांसदों के लिए यह दूसरा टेस्ट भी है। मसलन सांसाद प्रदीप कुमार को कैराना की गंगोह विधानसभा सीट, आर.के.पटेल को चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा सीट, उपेंद्र सिंह रावत को बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट, अक्षयवर लाल गोंड को बहराइच की बलहा (सु.) सीट, राजवीर सिंह दिलेर को हाथरस की इगलास विधानसभा सीट, रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट सीट, सत्यदेव पचौरी को कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट, एसपी सिंह बघेल को फिरोजाबाद की टुंडला विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दी जाएगी।

मंत्रियों को दिए गए निर्देश-
बैठक में साफ बताया गया है कि उपचुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उपचुनाव में सीट जीतने के लिए जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी जल्द से जल्द उन विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संगठन के साथ मिलकर खाका तैयार करें। बैठक में मंत्रियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी पूरी ताकत और रणनीति के साथ इन सीटों को जीतें। सपा व बसपा के कब्जे वाली रामपुर और जलालपुर सीटों पर बैठक में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया है। 2017 विधानसभा चुनाव में सपा से आजम खां और जलालपुर से बसपा के रितेश पांडेय विधायक थे। इन सीटों के लिए अलग से रणनीति तैयार की जाएगी।

12 सीटों पर दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट-

- गोविंदनगर (कानपुर) के लिए यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को दी गई जिम्मेदारी

- रामपुर सदर की जिम्मेदारी मिली डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी को

- चित्रकूट की मानिकपुर सीट की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल को दी गई है

- हमीरपुर सीट का जम्मा राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया पर होगा

- सहारनपुर की गंगोह सीट पर भाजपा की जीत दिलाने की जिम्मादारी पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और प्रदेश मंत्री वाइपी सिंह पर होगी

- फीरोजाबाद की टुंडला विधानसीट पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा कसरत करते दिखेंगे

- अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट के लिए गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को जिम्मेदारी दी गई है

- लखनऊ कैंट का जिम्मा चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर पर होगा।

- जलालपुर (अंबेडकरनगर) की जिम्मेदारी कानून मंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश मंत्री संतोष सिंह उठाएंगे।

- बाराबंकी की जैदपुर सीट पर जीत की जिम्मेदारी वन मंत्री दारा सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की होगी,

- समाज कल्याण मंत्री रमापति राम शास्त्री व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी तथा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता को बलहा (बहराइच) का जिम्मा सौंपा गया है।

- प्रतापगढ़ सदर सीट के लिए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Published on:
25 Jun 2019 06:15 pm
Also Read
View All