लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारी, अखिलेश के खेमे में आएंगे मुख्तार अंसारी के बड़े भाई

UP Vidhansabha Chunav Mukhtar Ansari Brother Sibagtullah Ansari Join SP- पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो जाएंगें। उन्हें सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 9:28 AM IST
UP Vidhansabha Chunav Mukhtar Ansari Brother Sibagtullah Ansari Join SP
UP Vidhansabha Chunav Mukhtar Ansari Brother Sibagtullah Ansari Join SP

लखनऊ. UP Vidhansabha Chunav Mukhtar Ansari Brother Sibagtullah Ansari Join SP. अगले वर्ष विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) होने वाले हैं। ऐसे में सपा समेत बीजेपी, कांग्रेस और बसपा सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। हर दल पार्टी में नए चेहरों को शामिल करने के साथ ही उन कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा रहा है जिन्होंने सिर्फ नाम मात्र काम किया हो। इसी कड़ी में पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो जाएंगें। उन्हें सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सिबगतुल्लाह अंसारी की मदद से अखिलेश यादव पूर्वांचल में नया सियासी समीकरण बैठा सकते हैं।

जानें कौन हैं सिबगतुल्लाह अंसारी

सिबगतुल्लाह अंसारी 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा रहे हैं। इसके बाद 2017 में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। मुख्तार अंसारी काफी समय से बांदा जेल में बंद हैं। ऐसे में अंसारी परिवार से पूर्वी यूपी की राजनीति में रुतबे को बरकरार रखने का जिम्मे उनके भाई सिबकतुल्लाह के सिर है। पंचायत चुनाव के दौरान ही अंसारी बंधुओं के हाथी से उतर कर साइकिल पर सवार होने की रणनीति तैयार की गई। कई दौर की बातचीत भी हो गई।

बड़े भाई को सदस्यता

भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा विधानसभा चुनाव के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वर्तमान में सपा ने मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी को पार्टी की सदस्यता दिलाने से परहेज किया है। लेकिन एक बीच का रास्ता निकालते हुए उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को सदस्यता दिलाई जा रही है। सिबगतुल्लाह ने स्वीकार किया कि वह समर्थकों के साथ शनिवार को सपा की सदस्यता लेंगे। उनके साथ बसपा सहित विभिन्न दलों के करीब दो दर्जन वरिष्ठ नेता भी सपा में शामिल होंगे। पूर्वांचल की करीब 10 सीटों पर अंसारी बंधुओं का प्रभाव बताया जाता है।

Updated on:
28 Aug 2021, 9:28 AM IST
Published on: