लखनऊ

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय यूपी में 3 दिन बाद कड़ाके की ठंड

IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई। नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होगी।

less than 1 minute read
Nov 26, 2023
Weather Updates

यूपी में तीन दिन बाद यानी 28 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया। शुक्रवार को प्रदेश के 42 जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से 26 नवंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के साथ ही शीतलहर भी शुरू हो सकती है।

दिसंबर में चलेगी तेज हवा और शीतलहर

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार मौसम विज्ञानी अतुल सिंह के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर को यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई। नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होगी। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। वहीं दिसंबर में शीतलहर चलेगी।

मौसम में आई गिरावट, बरेली सबसे ठंडा

शुक्रवार को मौसम की बात करें तो लगातार बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। यहां मेरठ में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया। अधिकतम तापमान कुशीनगर का सबसे कम 22 डिग्री दर्ज किया गया।

शीतलहर का रहेगा प्रकोप

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि ठंड में न्यूनतम तापमान जब 10 डिग्री सेल्सियस से 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है या 4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाता है तो ये शीत लहर प्रकोप कहा जाता है।

Published on:
26 Nov 2023 06:43 am
Also Read
View All