लखनऊ

Weather Alert: तीन दिनों के लिए yellow alert जारी, 31 दिसंबर को पड़ेगा काफी घना कोहरा

साल खत्म होने से पहले सर्द हवाएं तेज रफ्तार में चलेंगी और घन कोहरा पड़ने की भी संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2020, 5:15 PM IST
rajasthan weather update Winter orange alert in 10 districts
Weather update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते दो से तीन दिन, मध्य दिसंबर की तुलना में शुष्क रहे। दोपहर में गुनगुनी हवा के चलते सर्दियों से राहत मिली, लेकिन दिन के वक्त व शाम होते ही ठंड बढ़ी और लोग अपने-अपने घरों में रजाई के अंदर दुबक गए। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा। साल खत्म होने से पहले सर्द हवाएं तेज रफ्तार में चलेंगी और घन कोहरा पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 29, 30, 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

29, 30, 31 दिसंबर को शीतलहर-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के लिए मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। सुबह में एक या दो स्थान पर छिछला से मध्यम घना कोहरा पड़ने की संभावाना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29, 30, 31 दिसंबर को प्रदेश भर में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। सुबह एक या दो स्थानों पर घना से काफी घना कोहरा पड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

यह है कारण-
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण एक से दो दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके उपरांत बर्फीली ठंडी हवाएं यूपी के कई जिलों मेें ठंडक बढ़ाएगी। दिन व रात के वक्त का गिरेगी। यूपी के कई जिलों में शीतलहर दस्तक देगी।

Published on: