लखनऊ

UP Weather News : जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, लखनऊ-कानपुर समेत 30 जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather News : उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां ओले भी गिर सकते हैं।

2 min read
Apr 28, 2023
UP Weather : Farmer dies due to lightning in Jalaun Uttar Pradesh

UP Weather News : यूपी में मौसमी बदलाव का सिलसिला 30 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन ज्यादा उलटफेर की संभावना है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां ओले भी गिर सकते हैं।

शुक्रवार सुबह कानपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। दिन में अंधेरा छा गया। आगरा में देर रात तेज हवाएं चलीं। सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। उधर, जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के मौसम का हाल
कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। आंधी, ओले के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। उन्होंने लोगों को चेताया कि अगर मौसम बिगड़े तो लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

डॉ. पांडेय के मुताबिक, यूपी में हुए इस मौसमी बदलाव के पीछे मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनना है।

इसका असर प्रदेश के मध्य भाग पर दिखाई पड़ रहा है। अनुमान है कि यह करीब एक सप्ताह तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, फिर गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

इससे पहले, गुरुवार को वाराणसी और बागपत में हल्की बारिश हुई। बाकी, प्रदेश में मौसम साफ रहा। इससे पारे में एक बार फिर उछाल आया है। मथुरा-वृंदावन का तापमान 40°C को पार करके 42.2°C दर्ज किया गया। यह यूपी में सबसे अधिक रहा है। इसके बाद आगरा का तापमान 39.2°C रिकॉर्ड किया गया।

जालौन में खेत गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली
शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हादसा सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छावनी अहीर गांव में हुआ है। जहां छानी अहीर के रहने वाले किसान विजय दोहरे (48) सुबह खेत में गेहूं एकत्रित करने गए थे।

तभी अचानक हल्की बारिश होने लगी, जिसे देख वह त्रिपाल से गेहूं को ढकने का प्रयास करा रहा था। तभी आकाशीय चमक के साथ किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में दो और किसान झुलस गए हैं।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन शहरों में कल बारिश-आंधी का अलर्ट था। शुक्रवार को भी कमोबेश उन्हीं शहरों में यह अलर्ट है। इन शहरों में आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कानपुर हैं।

Published on:
28 Apr 2023 03:08 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो