UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट किया है। अचानक तापमान बढ़ने और गर्म हवा से बीमारी फैलने की आशंका जताई गई है।
यूपी में जहां अब तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, वहीं कुछ इलाकों में अब भी बादल दिखाई देंगे। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ ही बना रहेगा। मंगलवार को भी तेज धूप निकली। इसके चलते यूपी के ज्यादातर हिस्सों का मौसम शुष्क रहा।
अभी तक धीरे-धीरे बढ़ते पारे के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन अब तेजी से पारा बढ़ रहा है। इसलिए हीटवेव से होने वाले स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ रहा है। अप्रैल के आने वाले हफ्तों में अधिकतम पारा 46 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं।
यूपी के मौसम में 12 अप्रैल से बड़े बदलाव होंगे। अचानक से तापमान बढ़ने और गर्म हवा चलने से लोग बीमार हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक ने कहा 12 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। यूपी के मौसम में 12 अप्रैल से बड़े बदलाव की संभावना है। अचानक से तापमान बढ़ने और गर्म हवा चलने से लोग बीमार हो सकते हैं।
46 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी हाल में जो ओलावृष्टि हुई है, उसका असर रात में महसूस हो रहा है।
रात में ठंड बढ़ जा रही है और न्यूनतम तापमान अभी 20-22 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हो पा रहा है। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 तक हो सकता है, लेकिन 12 अप्रैल को इसमें 5 डिग्री का उछाल की संभावना है।
दिन के साथ रात में बढ़ेगा गर्मी का कहर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके बाद 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। 15 से 18 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन चार दिनों में दिन और रात में गर्मी महसूस होगी, लेकिन 19 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी।