31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: यूपी के इस गांव में नहीं हो पा रही कुंवारों की शादी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

UP News: यूपी के कौशांबी में एक ऐसा गांव हैं, जहां पर युवाओं की शादी नहीं हो पाती है। अगर कोई रिश्ता आ भी जाता है तो वो इस गांव से जुड़ी एक बात जानकर रिश्ता करने से इनकार कर देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 10 Apr 2023, 8:02 PM IST

Kaushambi News

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह क्षेत्र सिराथू में एक ऐसा गांव हैं। जहां कुंवारों की शादी होना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोग यहां के लड़कों या लड़कियों से रिश्ता करने से परहेज करते हैं। इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि यहां कुंवारे लड़के लड़कियों की शादी में मुश्किलें आने का कारण क्या है?

खारे पानी की वजह से जीना मुहाल
दरअसल सिराथू तहसील क्षेत्र के बरइन का पुरवा गांव में सालों से हैंडपंप खारा पानी उगल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को कुएं का ही सहारा था। लेकिन पिछले तीन-चार साल से कुएं का पानी भी खारा हो गया है। ऐसे में गांववालों के सामने पीने के पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें : मौत से पहले 12 साल की लड़की ने खोले ऐसे राज, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पानी लाना पड़ता है। जिस घर में पुरुष हैं वो तो किसी तरह पानी ले आते हैं लेकिन उन घरों की मुसीबत और बढ़ जाती है। जहां महिलाओं को पानी लाना पड़ता है।

पढ़ाई से पहले पानी का इंतजाम करते हैं बच्चे
इस गांव के ज़्यादातर लोग कमाने के लिए परदेस की ओर रुख कर लेते हैं। इसलिए गांव के बच्चे सुबह स्कूल जाने से पहले साइकिल पर प्लास्टिक के डिब्बे बांधकर दूसरे गांव से पानी का इंतजाम करते हैं, फिर स्कूल जा पाते हैं। बुजुर्ग महिलाओं का तो और बुरा हाल है, क्योंकि लड़खड़ाते पैरों से इतनी दूर से पानी भरना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : सलमान खान का जबरा फैन, सौ-सौ बार देखता है सभी फिल्में, थियेटर संचालक भी हैरान

युवाओं की शादी में आ रही बड़ी परेशानी
बरइन का पूरा गांव के पप्पू चौरसिया ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया "यहां पानी पीने योग्य नही है। गांव के सभी हैंडपंप खारा पानी उगल रहे हैं। ग्रामीणों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। हम लोग सरकार से चाहते हैं कि बगल में सिराथू टाउन एरिया है।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही अखिलेश से मिलने पहुंचे आरिफ, आखिर क्यों?

अगर वहां से पानी की सप्लाई आ जाए तो बहुत सुकून मिल जाएगा। हमारे गांव में कोई अपनी बहन-बेटी का रिश्ता लेकर आता है तो वो खारे पानी की समस्या जानकर लौट जाता है। सालों से यहां के लोग इस समस्या से परेशान हैं।

हर घर जल योजना से उम्मीद
जल निगम के सहायक अभियंता राजीव सिंह ने बताया "सिराथू के बरइन का पुरवा गांव में खारे पानी की शिकायत मिली थी। जल जीवन मिशन के तहत यहां काम कराया जा रहा है। अभी तक जिन हैंडपंप या दूसरे स्रोतों से पानी मिलता है। उसमें कहीं-कहीं खारा पानी आ रहा है।

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, अचानक पति को देख हुई हक्का-बक्का, किया ये कांड

इस गांव के अलावा कहीं और से शिकायत नहीं मिली है। हर घर नल से जल योजना के तहत जल्द ही गांव को शुद्ध जल मिलेगा। इसका काम तेजी से चल रहा है।"