
बॉलीवुड अभिनेताओं के प्रशंसक ही उनकी ताकत हैं। प्रशंसकों से ही उनकी पहचान भी मजबूत होती है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का यूपी में एक ऐसा प्रशंसक है। जो उनकी फिल्में सौ-सौ बार देखता है। यह क्रम 1992 से लगातार जारी है।
सलमान के प्रति यह दीवानगी देखकर कई थियेटर संचालक भी हैरान हैं। कई थियेटर संचालकों ने सलमान के इस फैन को सम्मानित भी किया है।
हम बात कर रहे हैं मुरादाबाद निवासी युसुफ की। युसुफ के लिए सलमान किसी भगवान से कम नहीं हैं। युसुफ रोज सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी डायरी और पेन उठाते हैं। इसके बाद सलमान के लिए अपनी डायरी में एक नई लाइन लिखते हैं। इसके बाद ही युसुफ की दिनचर्या शुरू होती है। आइए सलमान के प्रति युसुफ की दीवानगी की दास्तां आपको सुनाते हैं।
मुरादाबाद के युसुफ सलमान खान से करते हैं प्यार
मुरादाबाद में 27 दिसंबर 1984 को जन्मे युसुफ की उम्र इस समय 38 साल है। युसुफ मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद की मंगूपुरा कॉलोनी में रहते हैं।
यह अपनी डायरी में रोज अभिनेता सलमान खान के लिए एक खत लिखते हैं। युसुफ पेशे से पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। यह सलमान खान के इतने बड़े फैंस हैं कि इन्होंने अपने हाथ पर 'सलमान खान आई लव यू' गुदवा रखा है।
1992 में सूर्यवंशी देखने के बाद शुरू हुआ यह सिलसिला
युसुफ बताते हैं "मैंने जन्म लेने के बाद सबसे पहले 1992 में सलमान खान की फिल्म सूर्यवंशी देखी। इसके बाद से ही सलमान खान से प्यार कर बैठा। आजतक मेरे दिल में सिर्फ सलमान खान ही धड़कते हैं। इनके अलावा मैं किसी से प्यार कर भी नहीं सकता।
सलमान खान की सभी फिल्में सौ-सौ बार देखी हैं। मेरे पास इसका रिकॉर्ड भी रखा है। कई थियेटर संचालक तो मेरा चेहरा देखकर ही बता देते हैं कि सलमान की फिल्म कब लगेगी।
Updated on:
10 Apr 2023, 7:25 PM IST
Published on:
10 Apr 2023, 7:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.