31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : सलमान खान से मिलने की जिद में 38 साल का युवक नहीं कर रहा शादी, कौन है वो शख्स

UP News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक ऐसा फैंस है। जिसने कसम उठाई है कि जब तक सलमान खान से मुलाकात नहीं होगी, वह शादी नहीं करेगा। आइए बताते हैं कि इसका कारण क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 9 Apr 2023, 4:46 PM IST

Salman Khan Fans Yusuf

यूपी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक ऐसा फैंस है। जिसने कसम उठाई है कि जब तक अभिनेता सलमान खान से मुलाकात नहीं होगी, वह शादी नहीं करेगा। यह युवक यूपी के मुरादाबाद का निवासी है और पेशे से पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। यह सलमान खान के इतने बड़े फैंस हैं कि इन्होंने अपने हाथ पर 'सलमान खान आई लव यू' गुदवा रखा है।

मुरादाबाद के युसुफ को सलमान खान से है प्यार
हम बात कर रहे हैं मुरादाबाद में 27 दिसंबर 1984 को जन्मे युसुफ की। इनकी उम्र इस समय 38 साल है। युसुफ मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद की मंगूपुरा कॉलोनी में रहते हैं। यह अपनी डायरी में रोज अभिनेता सलमान खान के लिए एक खत लिखते हैं। ऐसा नहीं कि युसुफ ने सलमान खान से मिलने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें : मौत से पहले 12 साल की लड़की ने खोले ऐसे राज, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से नहीं जा पा रहे मुंबई
युसुफ बताते हैं "हमने कई बार मुंबई जाकर अभिनेता सलमान खान से मिलने का प्लान बनाया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। पारिवारिक जिम्मेदारियां होने के चलते मैं कभी मुंबई नहीं जा सका। इसका हमें मलाल है कि अपने सबसे चहेते अभिनेता से आज तक मुलाकात नहीं कर सका।" हालांकि अब वे मुंबई जाने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : समर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा, अब बिसरा रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

पहले सकुचाए, बाद में खिल उठी आवाज
पत्रिका उत्तर प्रदेश ने शनिवार को युसुफ से फोन पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने के बाद पहले तो युसुफ सकुचाए, लेकिन सलमान खान का नाम सुनते ही उनकी आवाज में दम आ गया। बात करते-करते बोले "सलमान खान हमारे सबसे अजीज अभिनेता हैं। उनके लिए मैं अपना सबकुछ न्योछावर कर सकता हूं।"

1992 में सूर्यवंशी देखकर सलमान से हुआ प्यार
शादी की बात पर युसुफ कहते हैं "मैंने जन्म लेने के बाद सबसे पहले 1992 में सलमान खान की फिल्म सूर्यवंशी देखी। इसके बाद से ही सलमान खान से प्यार कर बैठा। आजतक मेरे दिल में सिर्फ सलमान खान ही धड़कते हैं। इनके अलावा मैं किसी से प्यार कर भी नहीं सकता। हां, एक बार उनसे मुलाकात कर उनके गले लग जाऊं। उसके बाद वे जो कहेंगे, कर लूंगा।"

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे को लेकर समर सिंह ने खोले कई राज, अब इस रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर