31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकांक्षा दुबे को लेकर समर सिंह ने खोले कई राज, अब इस रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर

Samar Singh Arrest: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक के एक खुलासे हो रहे हैं। गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए भोजपुरी गायक समर सिंह ने भी कई राज खोले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2023, 4:13 PM IST

Samar Singh Arrest

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक के एक खुलासे हो रहे हैं। गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए भोजपुरी गायक समर सिंह ने भी कई राज खोले हैं। अब पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने वाराणसी पुलिस से कई सवाल पूछे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक बयान जारी किया है।

आत्महत्या की ओर इशारा कर रहीं हैं परिस्थितियां
वाराणसी के एडिशनल सीपी संतोष कुमार स‌िंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है और वह आत्महत्या की तरफ इशारा करती है और कमरा भी अंदर से बंद था। परिस्थितियों भी बिलकुल आत्महत्या की तरफ इशारा कर रही है।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किया गया खेल, आखिर क्या है मामला?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग आया है। फिर भी आकांक्षा ने क्या खाया-पीया था, जानने के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। आकांक्षा ने शराब पी थी या नहीं, यह बिसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। अभी तक जो भी इस मामले में बात कर रहे हैं वो सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

बिना बिसरा रिपोर्ट आए कोई भी बयान देना गलत
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया था कि कि यदि किसी केस में बिसरा रिपोर्ट प्रिजर्व की गयी है तो कोई भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को तब तक डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता, जब तक बिसरा रिपोर्ट आ न जाए। यह किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें : समर सिंह की गिरफ्तारी होते ही बदल गई तस्वीर, मामले में आया नया मोड़

कमरा खोलते समय नहीं मौजूद थी पुलिस
एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह से जब पूछा गया कि कमरा जब खुला तो क्या पुलिस वहां मौजूद थी तो उन्होंने इंकार करते हुए बताया कि पुलिस कुछ देर बाद वहां पहुंची थी। वहीं जब होटल पर इस बाबत कार्रवाई की बात पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। होटल का रूम खुलते समय का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। हम पूरी निष्पक्षता से कार्य कर रहे हैं।

26 मार्च को मिला था शव
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव रविवार 26 मार्च की दोपहर 11 बजे के बाद सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे लटकता मिला था। इसके बाद वाराणसी पहुंचे परिजनों ने सिंगर समरजीत सिंह और संजय सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद शुक्रवार को वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया है और उसे वाराणसी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज की इस मिडिल क्लास लड़की ने कैसे मुंबई तक मचाया तहलका, क्या आप जानते हैं?