
प्रयागराज में जन्मी एक मिडिल क्लास लड़की ने मुंबई तक अपने हुनर का जादू दिखाया। अपने अभिनय के जादू से इस लड़की ने अपनी अलग पहचान बना ली। हम बात कर रहे हैं प्रयागराज में जन्म लेने वाली अभिनेत्री सीमा सिंह की। सीमा सिंह जब पर्दे पर आती थीं तो देखने वालों की धड़कने तेज हो जाती थीं। सीमा के डांस पर लोग सीटियां बजाने लगते थे। इतना ही नहीं, लोग उठकर थिरकने भी लगते थे।
भारतीय सिनेमा की मशहूर प्रतिभाशाली कलाकार सीमा सिंह ने अपने करियर में 600 से ज्यादा फिल्में बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। और जानिए इनकी दिलचस्प लव स्टोरी। तो आइए जानते हैं सीमा सिंह की लाइफस्टाइल, फैमिली, मैरिड लाइफ, अफेयर, पढाई लिखाई , फिल्म, करियर और शुरुआती स्ट्रगल के बारे में। इससे पहले आपको सीमा सिंह के प्रारंभिक जीवन और जन्म के बारे में बताते हैं।
यूपी के प्रयागराज में 11 जून 1990 को हुआ था जन्म
सीमा सिंह का जन्म सोमवार 11 जून 1990 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उनके माता-पिता चाहते थे कि सीमा पढ़-लिखकर एक पुलिस अफसर बने, लेकिन डांस और एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी बचपन से थी। वह अपनी छोटी बहन के साथ छोटे-छोटे कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं।
उन्होंने कई वर्षों तक अपनी कला को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। फिर उन्हें भोजपुरी सिनेमा में एक आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय आइटम डांसर है। उनका जन्म प्रयागराज उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने भोजपुरी फिल्म के अलावा हिंदी ,तमिल, मराठी, गुजराती एवं कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
उन्होंने अब तक लगभग 600 से अधिक फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। कॅरिअर की पहली भोजपुरी फिल्म 'कहां जेबा राजा जी नजरिया छुपा के' है। इस फिल्म में मुख्य किरदार सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने निभाया था। इसके बाद सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा इतनी लोकप्रिय हो गईं कि लोग उन्हें डांस क्यून हेलेन का दर्जा देने से नहीं चूकते हैं।
सीमा सिंह आइटम गर्ल के रूप में शुरू किया कॅरिअर
सीमा सिंह ने अपने कॅरिअर की शुरुआत एक आइटम गर्ल के रूप में की। उन्होंने 2008 में भोजपुरी फिल्म ‘कहां जेबा राजा नजरिया छिपा के’ से कॅरिअर शुरू किया। इस फिल्म में दिनेश लाल निरहुआ ने मुख्य किरदार निभाया था। सीमा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, तमिल, मराठी, बंगाली और गुजराती जैसी भाषाओं में लगभग 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
भोजपुरी सिनेमा में उनकी एक अलग पहचान बना चुकी है। उनका आइटम डांस फिल्मों को हिट कराने की क्षमता रखता है। वो भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल, कल्लू और प्रमोद प्रेमी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं।
क्या आप सीमा सिंह के वैवाहिक जीवन के बारे में जानते हैं?
सीमा सिंह की शादीशुदा जिंदगी काफी दिलचस्प है। उनकी और सौरव कुमार की पहली मुलाकात साल 2017 में डांस घमासान के सेट पर हुई थी। सौरव कुमार पेशे से बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर हैं। शुरुआती मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई और कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। आगे यही गहरी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली।
सीमा सिंह को यह अवार्ड और उपलब्धियां मिलीं
सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी आइटम डांसर है। वह इतनी लोकप्रियता है कि उनके द्वारा फिल्मों में किए गए आइटम डांस फिल्मों को हिट बनाने मे बड़ा रोल निभाती है। भोजपुरी सिनेमा ने उन्हें कई बार पुरस्कार से नवाजा है। सीमा सिंह को पहली बार साल 2008 को बेस्ट आइटम गर्ल्स अवार्ड से नवाजा गया था।
उसी वर्ष 2008 मे डांस क्वीन सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। साल 2016 में भोजपुरी सिनेमा की ओर से उन्हें बेस्ट आइटम डांस का पुरस्कार मिला था। साल 2017 को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2018 में उन्हें बेस्ट आइटम गर्ल अवार्ड एवं डांस क्वीन पुरस्कार से नवाजा गया।
सीमा सिंह की इस पसंद को आप जानते हैं?
सीमा सिंह को खाने में चिल्ली पनीर और हलवा पसंद है। वह बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एवं गोविंदा को अपना पसंदीदा एक्टर बताती है। वह अभिनेत्री में श्रीदेवी ,माधुरी दीक्षित को अपना पसंदीदा एक्ट्रेस बताती है। रवि किशन एवं दिनेश लाल निरहुआ उनके पसंदीदा भोजपुरी अभिनेता है।
Published on:
07 Apr 2023 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
