31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकांक्षा दुबे के पेट में मिला भूरा पदार्थ क्या, रिपोर्ट पर आखिर क्यों उठ रहे सवाल?

Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कई सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 7 Apr 2023, 6:01 PM IST

Akanksha Dubey Suicide Case

शशांक ने बताया कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की थी उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया था। कहा गया था कि ये पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है। मगर, आकांक्षा के परिवार व वकील ने इस रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा नामक दंपति ने रिजर्व कराई थी। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा दुबे ने शराब पी थी।

यह भी पढ़ें : समर सिंह की गिरफ्तारी होते ही बदल गई तस्वीर, मामले में आया नया मोड़

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने पूछे हैं सवाल
आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल एक दंपती के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11 हजार रुपये बिल हुआ था।

आकांक्षा की कलाई पर मिले चोट के निशान
आकांक्षा दुबे का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस में, ब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है।

यह भी पढ़ें : कौशांबी को भावनात्मक बंधन में बांध गए अमित शाह, जानें क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे पार्टी में शराब पी हुई थीं। लेकिन, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया। आकांक्षा के पेट में शराब भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है।

20 एमएल भूरे रंग का पदार्थ क्या है?
अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे के पेट में पाया गया 20 एमएल का वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। क्या उसी पदार्थ की वजह से तो नहीं म्यूकस मेंब्रेन चौक हो गई थी। अधिवक्ता ने कहा है कि पूरी उम्मीद है कि वाराणसी कमिश्नरेट के अफसर उनके सवाल का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद की इस अभिनेत्री के डांस पर बजती थीं सीटियां, अब राजनीति में मचाएगी तहलका

अधिवक्ता ने कहा कि आकांक्षा के पेट में पाया गया 20 एमएल का भूरे रंग का तरल पदार्थ क्या था? इन्हीं सब सवालों के लेकर आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताया जा रहा है। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया “पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई थी। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।”