लखनऊ

दो दिन की बारिश से हवा हुई साफ, प्रदूषण से मिली राहत, अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रहेगा मौसम

Weather Update- राजधानी में बीते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। साथ ही प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिली है। लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने से शहर की आबोहवा में सुधार हुआ है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2021, 9:41 AM IST
दो दिन की बारिश से हवा हुई साफ, प्रदूषण से मिली राहत, अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रहेगा मौसम
दो दिन की बारिश से हवा हुई साफ, प्रदूषण से मिली राहत, अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रहेगा मौसम

लखनऊ.UP Weather. राजधानी लखनऊ में बीते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। मई में हुई बारिश से लू से राहत मिली। साथ ही प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिली है। लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने से शहर की आबोहवा में सुधार हुआ है। राजधानी वासियों को कुछ दिन के लिए दूषित हवा से राहत मिली है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में रिकॉर्ड हुआ है। शुक्रवार को लखनऊ का एक्यूआई 52 रहा। जबकि गुरुवार को यह 51 रिकार्ड किया गया था। शहर में दूषित हवा और प्रदूषण का स्तर कम होने से लखनऊ वासियों ने चैन की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह फिलहाल मौसम में किसी तरीके के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मौसम रहेगा साफ

लखनऊ में बीते दो-तीन दिन से हो रही बारिश शुक्रवार को थम गई है। लगातार हुई बारिश ने एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी थी। वहीं मौसम भी सुहावना बन गया। शुक्रवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली जिससे गर्मी का एहसास भी हुआ। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य के मुकाबले 7.2 डिग्री काम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं प्रदूषण कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Published on: