
UP Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में दिन और रात दोनों समय दो-दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिर रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में प्रदेश में बहने वाली पछुआ हवाएं मौसम को सर्द कर रही है। इसके प्रभाव से तापमान में क्रमिक गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट में 23 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना दर्ज की गई है।
तापमान में क्रमिक गिरावट आने के कारण ठंड और कोहरे का असर भी बढ़ रहा है। जिससे 27 नवंबर तक संभावित न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना है। सूरज ढलते ही शाम में ठंड का एहसास हो रहा है और सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहता है जिससे ठंड के तेवर सख्त हो रहे हैं।
जानिए यूपी में कितना है न्यूनतम तापमान
यूपी में न्यूनतम तापमान में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बरेली में सबसे कम 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी क्रम में कानपुर शहर और मेरठ में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है। वहीं, नजीबाबाद में 12.5 डिग्री और सुल्तानपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे ही मुरादाबाद में 13.0 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 13.4 डिग्री, फुरसतगंज में 13.4 डिग्री, फतेहपुर में 14.2 डिग्री, झांसी में 14.5 डिग्री, औरई में 14.6 डिग्री, शाहजहांपुर में 14.6 डिग्री, हमीरपुर में 15.2 डिग्री और हरदोई में 15.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।