लखनऊ

UP Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट, इन 25 जिलों में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, देखें लिस्ट

UP Weather Updates : उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून शुरू होने के बाद से आधा समय बीत चुका है।
less than 1 minute read
Aug 20, 2021
up_weather_alert.jpg

लखनऊ. UP Weather Updates : उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून करीब दो हफ्तों बाद देश के उत्तरी हिस्‍सों में फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश (Rain) की संभावना है।

इन जिलों में झमाझम बारिश

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता (JP Gupta) ने बताया कि लखनऊ समेत 25 जिलों में को बारिश की संभावना है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कुछ जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं। अलर्ट वाले जिलों में लखनऊ, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर/देहात, औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत शामिल हैं। यहां बिजली की गरज चमक के साथ बारिश होगी।

आधा मानसून बीता

उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून शुरू होने के बाद से आधा समय बीत चुका है। 1 जून 2021 से शुरू हुए मानसून से अब तक 433.8 मिलीमीटर बरसात पूरे प्रदेश में हुई है। जो कि औसत अनुमान से 10% कम है। जेपी गुप्ता के मुताबिक प्रदेश में उमस की तीव्रता 79 है जो कि, 76 होनी चाहिए थी।

Published on:
20 Aug 2021 04:09 pm
Also Read
View All
‘अपनों को खोने का दर्द, दुनिया का सबसे बड़ा दुख है, पीड़ितों को मिले ₹1 करोड़ का मुआवजा’, KJMU में लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों मिले अखिलेश

गोरखपुर में जहां जन्मे थे योग के विश्वदूत, वहीं बन रहा दिव्य आध्यात्मिक धाम, जानें खास बातें

‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?