लखनऊ

Sarkari Naukri 2021: यहां कुल 281 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 13 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

UPPSC 2021 Notification for 281 Posts Apply Till 13 September- सरकारी नौकरी (Government Jobs) करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यूपीपीएससी ने 11 विभागों के 281 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

2 min read
Aug 16, 2021
UPPSC 2021 Notification for 281 Posts Apply Till 13 September

लखनऊ.UPPSC 2021 Notification for 281 Posts Apply Till 13 September. सरकारी नौकरी (Government Jobs) करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यूपीपीएससी ने 11 विभागों के 281 पदों के लिए भर्ती निकाली है। सहायक अभियंता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रबंधक (सिविल), प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) जैसे पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव जगदीश ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में पदों की संख्या घट व बढ़ सकती है। भर्ती विज्ञापन व शर्तें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हैं।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसी दौरान उनके मूल प्रमाण पत्रों की भी जांच होगी। अभ्यर्थी को अपने साथ दो फोटो, जहां उसे अंतिम शिक्षा पायी हो उस संस्था द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। इसी के साथ अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी भी आयोग में जमा करनी होगी। आवेदन में किए गए दावों के समर्थन में समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगाना आवश्यक है।

इन पदों पर भर्ती

लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के 36 पद। लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 28 पद। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के 21 पद। नगर विकास विभाग में सहायक अभियंता (जल)/ बी श्रेणी जलकल अभियंता के 14 पद। नगर विकास विभाग में सहायक अभियंता (ट्रैफिक) के चार पद। कृषि विभाग में उत्तर प्रदेश कृषि सेवा समूह ख (अभियंत्रण शाखा) के चार पद। आवास एवं विकास परिषद में सहायक अभियंता (सिविल) के 76 पद। आवास एवं विकास परिषद में सहायक अभियंता (विद्युत) के चार पद। भूगर्भ जल विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के छह पद। भूगर्भ जल विभाग में सहायक अभियंता (यांत्रिक) के तीन पदों पर भर्ती होगी।

इसी के साथ लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता (कृषि) के सात पद। औद्योगिक विकास विभाग में प्रबंधक (सिविल) के 49 पद। औद्योगिक विकास विभाग में प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) के पांच पद। गृह (पुलिस) विभाग में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के 13 पद। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक टेलीविजन अभियंता का एक पद और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के विशेष चयन के तहत 10 पदों के लिए भी भर्तियां शुरू होंगी।

हर प्रश्न तीन अंक का

सामान्य हिंदी के 25 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न तीन अंक का होगा। पेपर वन का मुख्य विषय सिविल इंजीनियरिंग-1, मैकेनिकल इंजीनियरिंग-1, विद्युत इंजीनियरिंग-1, कृषि इंजीनियरिंग-1, केमिकल इंजीनियरिंग-1, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग-1, फायर इंजीनियरिंग-1, हाइड्रोलिक्स इंजीनियरिंग-1, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग-1 है। पेपर वन के 100 प्रश्न आएंगे। जबकि पेपर टू के मुख्य विषय सिविल इंजीनियरिंग-2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग-2, विद्युत इंजीनियरिंग-2, कृषि इंजीनियरिंग-2, केमिकल इंजीनियरिंग-2, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग-2, फायर इंजीनियरिंग-2, हाइड्रोलिक्स इंजीनियरिंग-2, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग-2 है। इसके भी 100 प्रश्न आएंगे।

Published on:
16 Aug 2021 11:32 am
Also Read
View All