लखनऊ

UPSC 2022 Final Result: सिविल सेवा परीक्षा में यूपी की दो लड़कियां रहीं टॉप, फाइनल में ये सितारे भी चमके

UPSC 2022 Final Result UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी। आज जारी किए फाइनल परीक्षा परिणाम में यूपी के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं बरेली की स्मृति को चौथी रैंक मिली है।

2 min read
May 23, 2023
UPSC result declared, UP Ishita topped

UPSC 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी। UPSC ने आज यानी 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। सिविल सेवा की परीक्षा में इस साल भी, फीमेल्स ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है। टॉपर लिस्ट देखें तो इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया दूसरे नंबर पर और उमा तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं हैं।

देखिए यूपीएससी सिविल सेवा की टॉप 10 सूची
इशिता किशोर
गरिमा लोहिया
उमा हरति एन
स्मृत मिश्रा
मयूर हजारिका
गहना नव्या जेम्स
वसीम अहमद भट
अनिरुद्ध यादव
कनिका गोयल
राहुल श्रीवास्तव

कौन है देश की टॉपर इशिता किशोर
इस परीक्षा में टॉप करने वाली इशिता किशोर यूपी के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। इशिता किशोर दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा रही है। वह श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. इसके अलावा उन्होंने दो साल तक एडवाइजरी के तौर पर एस्टोनिया कंपनी में काम किया है। यूपीएससी की कठिन परीक्षा को उन्होंने तीसरी बार के प्रयास में सफलता हासिल की है।

यूपी के ये सितारे भी अब बन गए आईएएस

1. वाराणसी के सनबीम स्कूल भगवानपुर की पूर्व छात्रा गरिमा लोहिया ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में दूसरी रैंक हासिल की है। गरिमा लोहिया, सनबीम भगवानपुर की 2016-17 बैच की टॉपर हैं। वह मूलरूप से बिहार के बक्सर के बंगला घाट मोहल्ले की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि से बनारस में जश्न का माहौल है।

2. बरेली जनपद में तैनात सीओ सेकेंड राजकुमार मिश्रा की बेटी बनी आईएएस, स्मृति मिश्रा बनी आईएएस,स्मृति मिश्रा की देश में आई चौथी रैंक, स्मृति मिश्रा के आईएएस बनने पर परिवार में खुशी की लहर,रिश्तेदारों में बाटी गई मिठाइयां, स्मृति मिश्रा के पिता राजकुमार मिश्रा बरेली में है सीओ सेकेंड।

3. सीपी बनारस अशोक मुथा जैन के दामाद अनुभव सिंह बने आईएएस, देश में 34 रैंक प्राप्त की अनुभव सिंह ने, आईपीएस अशोक मुथा जैन की बेटी पहले से ही है आईएएस, अब दामाद भी बने आईएएस।

4. गोंडा की रहने वाली वैष्णवी पाल ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया 62वीं रैंक हासिल की है। वैष्णवी के पिता एक कारोबारी हैं।

5. बुलंदशहर में तैनात एसडीएम अभिनव द्विवेदी ने पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा। अभिनव द्विवेदी ने यूपीएससी परीक्षा में 137वीं रैंक हासिल की है। वह मूल रूप से मथुरा के रहने वाले हैं। बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में एसडीएम हैं।

6. शामली जनपद में तैनात नायब तहसीलदार हिमांशु को UPSC में 348वीं RANK मिली है।

Updated on:
23 May 2023 04:59 pm
Published on:
23 May 2023 04:20 pm