लखनऊ

UPSSSC PET 2023 का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

अक्टूबर 2023 में आयोजित PET 2023 का रिजल्ट दिसंबर के अंत तक जारी किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Dec 22, 2023
upsssc_pet_2023.jpg

उत्तर प्रदेश पीईटी(UP PET) एग्जाम में शामिल होने वाले करीब 20 लाख कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC की ओर से आयोजित होने वाली PET 2023 के रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में ही इस रिजल्ट का ऐलान होगा। आपको बता दें कि यह रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देख सकेंगे।

कब आएगा UP PET का रिजल्ट?
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, UPSSSC के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया था कि दिसंबर महीने के लास्ट तक या जनवरी के शुरुआत में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि दिसंबर महीना खत्म होने से पहले नतीजों का एलान किया जाएगा। इतना ही नहीं, रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज की जाएगी। हालांकि, कैंडिडेट्स को सही डेट की जांच करने के लिए पोर्टल पर ही विजिट करना चाहिए।

कैसे डाउनलोड करें UP PET रिजल्ट 2023?
1. UP PET का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
2. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
3. यहां होम पेज पर ‘UPSSSC PET Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
4. नया विंडो खुलने पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
5. इसके बाद Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपका स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
6. फिर आप Download बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Updated on:
22 Dec 2023 11:53 am
Published on:
22 Dec 2023 11:49 am