उत्तर प्रदेश टॉप न्यूज
1- उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Covid-19) के 275 नए मामले आए सामने. 7445 कोरोना पॉजिटिव, 195 हुए डिस्चार्ज.
2- मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ के हाथों से कोरोना सैंपल कलेक्शन किट छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, तीन सैंपल दांतों से चबा डाला.
3 - लॉकडाउन 5 पर आज आएगा फैसला. 15 जून तक बढ़ाने के आसार. यूपी में कई पाबंदियों को मिलेगी ढील.
3- झांसी पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस में मिला मजदूर का शव, जेब से मिले 28 हजार रुपये. ट्रेन में पांच दिन तक पड़ा रहा शव. ट्रेन सेनेटाइज करते समय मिला शव.
4- गोरखपुर और बलिया के बाद बरेली में चमगादड़. पोस्टमार्टम में बढ़ते तापमान से ब्रेन हैमरेज को बताया मौत का कारण.
5- भक्तों के लिए ई विश्ववनाथ योजना लॉन्च. घर बैठे कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन.
6- अयोध्या के मंदिर स्थल को पुरातात्वित स्मारक घोषित करने की मांग. अयोध्या में हो रही खुदाई में भगवान बुद्ध की मूर्ति व बौद्धकालीन अवशेष मिलने पर इस स्थान को पुरातात्विक स्मारक घोषित करने की मांग.