लखनऊ

PMAY Urban : पीएम आवास योजना अर्बन में यूपी देश में नम्बर वन, जनता और अफसरों के चेहरे खुशी से खिले

खुशखबर। यूपी के नाम एक और रिकार्ड दर्ज हुआ। इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव में यूपी का जलवा कायम हुआ। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन (Pradhanmantri Awas Yojna Urban) में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2022, 11:21 AM IST
PMAY Urban : पीएम आवास योजना अर्बन में यूपी देश में नम्बर वन, जनता और अफसरों के चेहरे खिले खुशी
PMAY Urban : पीएम आवास योजना अर्बन में यूपी देश में नम्बर वन, जनता और अफसरों के चेहरे खिले खुशी

खुशखबर। यूपी के नाम एक और रिकार्ड दर्ज हुआ। इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव में यूपी का जलवा कायम हुआ। उत्तर प्रदेश को पहला अवार्ड। कोरोना टीकाकरण में अपना डंका बजाने के बाद उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन (Pradhanmantri Awas Yojna Urban) में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को राजकोट गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने यह पुरस्कार लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन केंद्र सरकार की बड़ी योजना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्य राज्यों के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव ने आभार व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (DS Mishra) ने खुद ट्वीट कर यूपी राज्य की इस शानदार उपलब्धि की जानकारी दी। दुर्गा शंकर मिश्रा ने आगे लिखा है कि, ये यूपी के लिए गौरव का क्षण है। प्रदेशवासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुजरात के राजकोट में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से ‘इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव’ कार्यक्रम चल रहा था।

पीएम आवास योजना अर्बन आगरा अव्वल

पीएम आवास योजना अर्बन में उत्तर प्रदेश में पूरे देश में आगरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल ने यह सम्मान प्राप्त किया। उनके साथ नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे तथा परियोजना अधिकारी मुनीश राज स्वरूप को भी सम्मानित किया गया।

Published on: