लखनऊ

Quick Read: 7 दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर नखास-मोठ-एरिच रोड-परौना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा। गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2021, 5:17 PM IST
Uttar Pradesh Top News
Uttar Pradesh Top News

7 दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस

गोरखपुर. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर नखास-मोठ-एरिच रोड-परौना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा। गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है। गोरखपुर से 14 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 15 एवं 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर चिड़ियाघर में आएगा हिमालयी काले भालू का जोड़ा

गोरखपुर. गोरखपुर चिड़ियाघर में देशी भालू के साथ-साथ हिमालयी काला भालू का जोड़ा भी देखने को मिलेगा। इसे लाने की तैयारी चल रही है। इसमें से नर भालू के लिए कानपुर चिड़ियाघर ने अपनी सहमति दे दी है, मादा भालू के लिए चिड़ियाघर रांची झारखंड बातचीत चल रही है। वहां से सहमति मिलने के बाद हिमालयी काला भालू के जोड़े को चिड़ियाघर लाया जाएगा। चिड़ियाघर में भालू के बाड़े के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ होती हैं। आने वाले दिनों में दर्शकों के उत्साह में कई गुना वृद्धि होने वाली है। इसकी वजह है कानपुर में चिड़ियाघर ने एक हिमालयी काला भालू गोरखपुर चिड़ियाघर को देने के लिए सहमति दे दी है, लेकिन बिना जोड़े के भालू को चिड़ियाघर नहीं लाया जा सकता है। चिड़ियाघर प्रशासन इसके लिए रांची चिड़ियाघर से संपर्क में है।

कार की टक्कर से मासूम की मौत

कानपुर. कानपुर में घंटाघर सीपीसी माल गोदाम के सड़क किनारे आग ताप रही बहन की गोद में लेटी मासूम की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार को वाहन समेत हिरासत में लिया। माल गोदाम के पास बसी बस्ती में रहने वाले मजदूर शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दूसरे नंबर की सात वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपनी 13 महीने की छोटी बहन नैंसी को गोद में लेकर घंटाघर चौराहे की ओर बिस्कुट लेने गई थी।बिस्कुट लेने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी सड़क किनारे लोगों को अलाव तापते देख वह भी बहन को गोद में लिटाकर खुद भी जमीन पर बैठ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच टाटमिल की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने नैंसी के सिर में टक्कर मार दी, जिससे सिर फट जाने से वह लहूलुहान हो गई। लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Published on: