लखनऊ

उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम, बुंदेलखंड में आंधी पानी ने मचाया कहर

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से ही कड़ी धूप में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 6:09 PM IST
Uttar Pradesh weather forecast update
उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम, बुंदेलखंड में आंधी पानी ने मचाया कहर

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से ही कड़ी धूप में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाने के साथ ही गरज-चमक व धूल भरी आंधी के आने साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, बांदा का 24.6, इलाहाबाद का 28.5, झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार शाम को तेज आंधी के हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों के राहत तो मिली लेकिन सुबह होते ही फिर से तपन भरी गर्मी शुरू हो गई जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

वहीं 47 डिग्री की भीषण गर्मी से तप रहे बुंदेलखंड के हमीरपुर ज़िले में पहली बार तेज आंधी और बारिश आई जिससे अंधेरा छा गया। हाइवे पर दिन में वाहनों की लाईट जला कर लोगों को चलना पड़ा तो वहीं भीषण गर्मी से बिलबिला रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। इस आंधी से हजारों पेड़ उखड़ गए जिससे नेशनल हाइवे सहित तमाम सड़कों पर कई घंटों तक जाम लगा रहा जिससे यात्रियों को बुरी तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Updated on:
17 Jun 2019, 6:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी

‘अच्छा बनने के लिए, संगत अच्छी होनी चाहिए’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- रामपुर वाले चचाजान से ही ले लीजिए सलाह

मिशन यूपी: लखनऊ से मोदी का चुनावी संदेश, बेटियों की सुरक्षा व योगी की कानून-व्यवस्था की तारीफ

लखनऊ में बोले पीएम मोदी: ‘सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम’