Uttarakhand Accident: गंगोत्री धाम की तरफ जा रही ट्रैवलर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 8 लोग घायल हो गए हैं।
Uttarakhand Accident: गंगोत्री हाईवे पर एक ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें ड्राइवर और 2 बच्चों समेत 18 लोग सवार थे। यह ट्रैवलर गंगोत्री धाम जा रही थी, तभी सोनगाड के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक न लगने की वजह से ट्रैवलर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
ट्रैवलर में सवार सभी तीर्थ यात्री गुजरात के अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह टेंपो ट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 गंगोत्री धाम की तरफ जा रही थी। इसी बीच गाड़ी का ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में टीम पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुये घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया।
विशाल परादिया (16)
वैष्णवी परादिया (20)
ध्रूति परादिया (13)
विशाल कुमार व्यास (39)
नेहा बेन व्यास (37)
नमय कुमार व्यास (10)
उषा बेन रावल (62)
गीता बेन व्यास (59)
अनिल बेन आचार्य (52)
मनोज कुमार आचार्य (57)
अनिल व्यास (64)
दक्ष व्यास (55)
मीता जोशी (59)
दीपक कुमार जोशी (58)
अवनी जोशी (54)
वशिष्टा जोशी (23)
कमलेश देव (64)
अरुणा बेन देव ( 61)