लखनऊ

Valentine Week Special: फिल्मी है बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा की प्रेम कहानी

Valentine Week Special: रामपुर से निकल कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी को एक लड़की से प्यार हो गया। इस लड़की का नाम था सीमा...दोनों ने शादी की और लड़की सीमा से बन गई सीमा नकवी।

2 min read
Feb 09, 2022

Valentine Week Special: वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है, दुनिया भर में प्यार का पर्व वेलेंटाइन डे के रूप में 14 फरवरी को मनाया जाता है। वेलेंटाइन वीक में लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा की। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुई। इन दोनों ने उस दौर में न सिर्फ प्यार किया, बल्कि एक दूसरे के साथ बंधन में भी बंध गए, जब कोई सोच भी नहीं सकता।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा की प्रेम कहानी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शुरू हुई। उस समय मुख्तार अब्बास नकवी छात्र नेता के रूप में उभर रहे थे, जबकि सीमा सामान्य पढ़ाई में लगी थीं। इसके बावजूद दोनों के विचार मेल खाए और एक-दूसरे के प्यार के बंधन में बंध गए। इन दोनों के बीच शुरुआत में धर्म की दिक्कत भी आई। सीमा के घरवाले शुरू में तैयार नहीं हुए। यही नहीं उन पर मुख्तार नकवी से मिलने पर रोक भी लगाई गई। इसके बावजूद दोनों का मिलना जारी रहा और फिर उन्होंने घरवालों को राजी कर लिया। इसके बाद 3 जून 1983 को दोनों की शादी हुई। मुख्तारर अब्बास नकवी और सीमा ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर हिन्दू व मुस्लिम रीति रिवाज से भी शादी की। दोनों के एक अरशद नाम का बेटा भी है।

कभी नहीं दीवार नहीं बनी धर्म

दोनों के बीच कभी भी धर्म की दीवार नहीं आई। होली हो या ईद हो, उनके घर में सब मिलजुलकर ही मनाया जाता है। खुद सीमा नकवी ने भी स्वीकार किया था कि उन्हें आज तक एहसास ही नहीं हुआ कि उनकी शादी गैर मजहब में हुई है। वहीं, महाशिवरात्रि से पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने भी शिवलिंग पर जल चढ़ाकर इस बात को साबित कर दिया कि वह धर्म की दीवार को तोड़ चुके हैं।

परिवार था खिलाफ

सीमा की फैमिली को यह रिश्ता पसंद नहीं था। सीमा की मां सिरे से इस रिश्ते को नकार चुकी थीं। सीमा को मुख्तार से मिलने के लिए भी मना कर दिया था। इसलिए सीमा एक्स्ट्रा क्लास के बहाने से मिलने जाया करती थीं। इन दोनों के प्यार के आगे आखिरकार सीमा की मां और पूरे परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

1983 में हुई थी शादी

1983 में 3 जून के दिन दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस युगल ने तीन तरीके से शादी की रस्में पूरी की। पहले कोर्ट में शादी रजिस्टर कराई। फिर निकाह किया और इसके बाद हिंदू रीतिरिवाज से सात फेरे लिए। खुद सीमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे कभी अहसास नहीं हुआ कि मैं किसी दूसरे धर्म से हूं, मुझे अपने ससुराल में भी उतना ही प्यार मिला। उन्होंने बताया था कि उनकी फैमिली में हर साल होली-दिवाली और ईद भी धूमधाम से मनाए जाते हैं। दोनों के अरशद नाम का एक बेटा भी है। मुख्तार अब्बास नकवी इन दिनों मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं और फिलहाल उनका कार्यक्षेत्र रामपुर है।

Updated on:
09 Feb 2022 08:42 pm
Published on:
09 Feb 2022 08:36 pm
Also Read
View All