
Valentine Day 2018 Special : वैलेंटाइन वीक चल रहा है और ऐसे में ज्यादातर लोग इस चिंता में डूबे हैं कि वे किसी खास तरह से अपने पार्टनर को खुश करें। एक तरफ जहां कई विश्वविद्यालयों में स्टूडेंट्स 14 फरवरी को अपने पार्टनर्स के साथ समय बिताने का प्लान बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ विश्वविद्यालय में अजीबों गरीब फरमान जारी किया गया है कि वैलेंटाइन डे के दिन कोई भी स्टूडेंट कैंपस में नहीं घूमेगा।
रातों रात मशहूर हुई प्रिया प्रकाश
एक तरफ इस तरह के अजीबों गरीब फरमान से स्टूडेंट्स परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ वैलेंटाइन वीक पर एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। जब वैलेंटाइन डे कुछ घंटों की दूरी पर है तब ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहां स्कूल वाला प्यार अतीत के पन्ने खोलकर मुस्कुराने लगता है। खास बात है कि इस वीडियो में सिर्फ एक आंख मारने से प्रिया प्रकाश रातों रात मशहूर हो गई हैं।
एक्सप्रेशंस से जीता लोगों का दिल
वैलेंटाइन स्पेशल पर इस वीडियो में स्कूली बच्चों का प्यार दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर मलयालम मूवी ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) का वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो इस वीडियो में ज्यादा कुछ खास नहीं है लेकिन वो वजह इसमें है जिसकी वजह से इसे लोग देखना बहुत पसंद कर रहे हैं। वो है प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशंस। 3 मिनट के इस वीडियो में प्रिया प्रकाश ने अपने कुछ सेकेंड्स के एक्सप्रेशंस से सभी लोगों का दिल जीत लिया है।
लखनऊ वालों को बनाया अपना दीवाना
पूरी दुनिया को अपने एक्सप्रेशंस को कायम बनाने वालीं प्रिया प्रकाश इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। सिर्फ एक ब्लिंक और बस उसे देखते ही दुनिया के हर युवा को उनसे प्यार हो गया। कम से कम लखनऊ के लड़कों का तो यही हाल है। अगर ऐसा न होता, तो उनके कुछ सेकेंड्स के एक्सप्रेशंस ने लखनऊ वालों को अपना दीवाना न बनाया होता। आलम तो ये है कि प्रिया प्रकाश को लेकर व्हॉट्सएप मैसेजेस भी बनने लगे हैं। लोग उनको लेकर काफी स्टेटस डाल रहे हैं।
प्रिया प्रकाश के बारे में
प्रिया प्रकाश त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ ग्रेजुएशन कर रही हैं। वह त्रिशूर के विमला महाविद्यालय में पढ़ी हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और वे गाना भी गाती हैं। दरअसल, हिट बॉलीवुड सॉन्ग चन्ना मेरेया को उन्होंने गाया है जिसका वीडियो वायरल भी हुआ है। वह कुछ समय के लिए मॉडलिंग कर रही है।
पहली ही फिल्म से किया कायल
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे छात्र और छात्रा आंखों के इशारों ही इशारों में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। ये फिल्म स्कूल में हुई मुहब्बत की कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। संगीत शान रहमान का दिया हुआ है।
ये प्रिया प्रकाश की डेब्यू मूवी है। फ़िल्म में काम करने वाले ज़्यादातर कलाकार नए हैं। प्रिया प्रकाश वाला वीडियो का हिस्सा 'मानिक्या मलराया पूवी' गाने से लिया गया है। इनके साथ वीडियो में आंखों से नैन मटक्का करने वाले दूसरे कलाकार रोशन अब्दुल रहूफ हैं।
डेब्यू से इतना कमाल करने पर और दुनिया भर से लोगों का प्यार पाने पर प्रिया प्रकाश ने अपने फैंस को धन्यवाद किया है।