Vigilance action in Lucknow: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विजिलेंस की टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। विजिलेंस की टीम ने जल निगम के अधिकारीयों पर सिकंजा कैसा है। विजिलेंस विभाग ने आय से ज्यादा संपत्ति होने का दवा किया है।
Vigilance action in Lucknow: लखनऊ में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। विजिलेंस विभाग की टीम ने लखनऊ मे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। विजिलेंस विभाग की इस कार्यवाई में जल निगम के कई अधिकारी चपेट में आए हैं। इन अधिकारीयों पर आय से ज्यादा संपत्ति बनाने का आरोप बताया जा रहा है।
जल निगम के कुल पांच अफसरों पर एक्शन लिया गया है। इसमें जल निगम के सीएनडीएस विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र गुप्ता, चीफ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय रस्तोगी, प्रोजेक्ट मैनेजर कमल कुमार खरबंदा और असिस्टेंट इंजीनियर कृष्ण कुमार पटेल शामिल है। इन सभी अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है।
साल 2019 में सरकार के आदेश पर C&DS यूनिट के अफसरों पर जांच की शुरुआत हुई थी। कुल 11 मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी अधिकारीयों पर आय से ज्यादा संपत्ति बनाने का दवा किया गया था। इन सब की विवेचना अलग-अलग सेक्टर में चल रही है।