लखनऊ

नुपूर शर्मा के बयान से मचे बवाल के बीच बोले विवेक अग्निहोत्री, ‘ये इरान या इराक नहीं…धिक्कार है चुप रहने वालों पर’

कानपुर हिंसा को लेकर जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन के बीच द कश्मीर फाइल के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने नूपुर शर्मा के समर्थन में अपनी बात रखी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 10:24 AM IST
vivek_agnihotri.jpg
Vivek Agnihotri File Photo

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान को लेकर इन दिनों पूरे देश में विवाद मचा है। शुक्रवार को देश के अलग -अलग शहरों में नुपूर शर्मा और बीजेपी नेता नवनी जिंदल के बयान को लेकर प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगह पुलिस और उपद्रवियों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। इस बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कानपुर वायलेंस और प्रदर्शन को लेते हुए एक ट्वीट किया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे माफ करना लेकिन ये इरान, इराक या सीरिया नहीं है। यह भारत देश है। यह वर्तमान का पुतला है। अगर प्रदर्शन करने वाले लोगों को सगा नहीं दी गई तो वास्तव में इन लोगों को फांसी पर लटका दिया जाएगा।

इसी ट्वीट पर रिप्लाइ करते हुए एक अन्य ट्वीट पर कहा, 'इस खिलाफत 2.0 के खिलाफ आवाज उठाने की आपकी बारी है।आपके लिए इस तरह के आतंकवाद और बर्बर व्यवहार के खिलाफ खड़े होने का समय आ गया है। आप शिकायत नहीं रख सकते और शांति, सद्भाव और एकता के बारे में कुछ नहीं कर सकते। धिक्कार है चुप रहने वालों पर।'

जगह - जगह हुए प्रदर्शन और बयान का विरोध

शुक्रवार को कानपुर हिंसा और नुपूर शर्मा द्वारा मोहम्मद पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। लखनऊ, कोलकाता, कर्नाटक, रांची आदि जगहों पर प्रदर्शन का खौफनाक मंजर देखने को मिला। कई जगह पत्थरबाजी की गई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। जुमे की नमाज को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही।

विवेक अग्निहोत्री ने किया नुपूर शर्मा का समर्थन!

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी उन्हें पहले ही निलंबित कर चुकी है। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री का बयान उन्हें उनके बयान को समर्थन देने का संकेत देता है। नूपुर शर्मा के सस्पेंशन को लेकर भी द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी राय रखी थी। तब विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि 'आज भारत-भारत के खिलाफ है।'

Updated on:
11 Jun 2022, 10:24 AM IST
Published on: