लखनऊ

विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ का अवार्ड पाने वाला सिपाही सस्पेंड, मचा हड़कंप

विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ का अवार्ड पाने वाला सिपाही सस्पेंड, मचा हड़कंप        

less than 1 minute read
Oct 07, 2018
विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ का अवार्ड पाने वाला सिपाही सस्पेंड, मचा हड़कंप

लखनऊ. राजधानी में बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में हत्यारोपी प्रशांत चौधरी के समर्थन में मुहिम छेड़ने वाले सिपाहियों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सक्त तेवर दिखाया है। इसके चलते फिर दो अौर सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसमें एक सिपाही लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में तैनात बृजेश तोमर है, जबकि दूसरा बरेली में तैनात नीरज माथुर है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही हजरतगंज कोतवाली में तैनात बृजेश तोमर को बेस्ट कांस्टेबल अॉफ द मंथ का अवार्ड दिया गया था।

काला दिवस को लेकर किया था पोस्ट

जानकारी के अनुसार बृजेश ने 5 अक्तूबर को मनाए जाने वाले कथित काला दिवस को लेकर एक पोस्ट अपनी व्हाट्स एप स्टेटस और डीपी पर साझा की थी। एसएसपी लखनऊ ने इसका संज्ञान लेते हुए शनिवार शाम को उसे निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने अन्य जिलों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

जानकारी हो कि विवेक तिवारी मर्डर केस में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी के विरोध में 5 अक्टूबर को 'बगावती' पुलिसकर्मियों द्वारा काला दिवस मनाया गया। दरअसल विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी एवं संदीप के खिलाफ एकतरफा हो रही कार्यवाही के चलते यूपी पुलिस के सिपाही आक्रोशित है। इसी गुस्से के चलते बर्खास्तगी के बाद भी व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ी। केस लड़ने के लिए प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी की अपील पर 1 अक्टूबर को उसके अकाउंट में 5.28 लाख में जमा हो चुके हैं।

Published on:
07 Oct 2018 03:46 pm
Also Read
View All