लखनऊ

मतगणना देखकर ये नेता बोले उनकी पार्टी की बनेगी सरकार

अभी कुछ भी कहना आसान नहीं है
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2018, 8:36 AM IST
 Counting of postal ballots
Counting of postal ballots

लखनऊ। पांच राज्यों के चुनावों की मतगणना मंगलवार की सुबह शुरू हुई मतगणना के रुझानों को देखते ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दावा ठोक दिया कि उनकी सरकार बनेगी। किस आधार पर वे बोल रहे हैं, तो इस पर वे बोले अभी बदलेगा रुझान। वोट हमारी पार्टी को ही ज्यादा पड़े हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि जो रुझान आ रहे हैं इन्हें देखते हुए हम साफ कह सकते हैं कि सरकार उनकी बनेगी। सरकार न केवले राजस्थान में कांग्रेस की बनेगी बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की बनेगी। उत्तर प्रदेश की जनता भी अब यूपी सरकार बदलने को तैयार है। बस यहां भी चुनाव का इंतजार है।


भाजपा नेता आईपी सिंह का कहना है कि शुरूआती रुझान से साफ हो गया है कि भाजपा की किसी से टक्कर नहीं है। भाजपा काफी बढ़त बनाएगी। उसकी सरकार पांचों राज्यों में बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने वाला अभी कोई दल नहीं है। लोगों की आस्था मोदी पर है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सपा के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी। अगर ऐसे ही परिणाम आते रहे तो वे सरकार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला कहना है कि अब पोस्टल वोट आ रहे हैं, अभी कुछ भी कहना आसान नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
‘कांग्रेस ने बैठक में आपकी औकात नाप दी’, ओपी राजभर बोले- सपा को चाय पिलाया, और कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा

राहुल गांधी और प्रियंका भी नहीं बदल सके यूपी में कांग्रेस की किस्मत, सिर्फ 2 सीटों पर सिमटी पार्टी, आखिर क्यों खोता गया जनाधार?

कहीं करमा की थाप तो कहीं चकरी की धमक, लखनऊ में दिखा पूरे हिंदुस्तान की जनजातीय संस्कृति का रंग

11 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, 2100 ड्रोन आसमान में रचेंगे शिव की दिव्य छटा; देव दीपावली पर दिखेगा अद्भुत नजारा

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव: ओवैसी और कांग्रेस को अखिलेश यादव हल्के में लें या नहीं? सपा के सामने क्या हैं चुनौतियां?