लखनऊ

लखनऊ मंडल में 15 से 18 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने लखनऊ मंडल में 15 से 18 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

less than 1 minute read
Aug 14, 2024
Lucknow Division Heavy Rain

Heavy Rain Alert: लखनऊ मंडल में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त से 18 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में लखनऊ समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात में रुकावटें आ सकती हैं।

लखनऊ मंडल के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान घरों में रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। विशेष रूप से किसानों को अपने फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

बिजली कटौती और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनता को भी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Also Read
View All

अगली खबर