29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain: UP  में मूसलाधार बारिश का कहर, लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम सुहाना लेकिन जलभराव से परेशानी

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है, लेकिन कई जिलों में जलभराव और बिजली कटौती की समस्याएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 12 Aug 2024, 2:13 PM IST

Lucknow Weather

Heavy Rain:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं दूसरी ओर जलभराव और बिजली कटौती जैसी समस्याएं भी उभरकर सामने आई हैं। शनिवार को लखनऊ, सीतापुर, और अन्य कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी जलभराव के कारण यातायात में बाधा और बिजली कटौती की समस्याएं दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Rain: लखनऊ में लगातार बारिश का सिलसिला जारी, शाम को और तेज बारिश की संभावना

शनिवार को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर और गाजियाबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं।

12 अगस्त को पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश की संभावना, पूर्वी यूपी में बौछारें

हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 12 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Heavy Rainfall: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर, कहीं आफत, कहीं राहत

जलभराव और बिजली कटौती से प्रभावित हुए जिलों में राहत कार्य तेज

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों में राज्य भर में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलने के साथ ही समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।