29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Rain: लखनऊ में लगातार बारिश का सिलसिला जारी, शाम को और तेज बारिश की संभावना

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 12 Aug 2024, 9:18 AM IST

Weather Update

Weather Update

Lucknow Rain: लखनऊ में रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को पानी-पानी कर दिया। बारिश से बचने के लिए लोग मेट्रो फ्लाईओवर और अन्य सुरक्षित स्थानों की शरण लेते नजर आए। गोमती नगर और सिकंदराबाद जैसे इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह भी पढ़ें: Heavy Rainfall: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर, कहीं आफत, कहीं राहत

गोमती नगर और सिकंदराबाद में ट्रैफिक स्लो, कई जगह जलभराव

गोमती नगर, इंदिरा नगर, हजरतगंज, और पुराने लखनऊ के क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, लखनऊ में पूर्वी हवाओं के सक्रिय रहने के कारण शाम को भी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में लखनऊ में 22.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें: UP Floods: बिहार-यूपी में भारी बारिश से गंगा और घाघरा ने मचाया कहर, 45 जिलों में बाढ़ का आतंक, 6 की मौत

मौसम विभाग की चेतावनी: शाम को और तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी। दानिश ने बताया कि मानसून के सक्रिय होने से लखनऊ और आसपास के जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 15 अगस्त तक रिमझिम और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट, 15 अगस्त तक यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा

शनिवार को सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी बारिश का यह दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।