
Weather in lucknow
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लिए ताज़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले कुछ दिनों से यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना हो गया है।
10 अगस्त की सुबह नोएडा समेत कई जिलों में बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन इसके साथ ही बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी शनिवार और रविवार को लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, मिर्जापुर और अन्य कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 15 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। राज्य के प्रयागराज, बलिया, वाराणसी, बिजनौर, बांदा, लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने 15 अगस्त तक यूपी के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट।
बाढ़ का खतरा: लगातार बारिश से बढ़ी बाढ़ की चिंता, कई जिलों में जलभराव की स्थिति।
सावधानी की सलाह: लोगों को सतर्क रहने की सलाह, प्रशासन तैयारियों में जुटा।
संबंधित विषय:
Published on:
10 Aug 2024 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
