29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट,अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में देर रात से बारिश जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है, और मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Aug 2024, 2:24 PM IST

UK Weather

UP Weather

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों और दिल्ली-NCR के इलाकों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कें पानी से भर गई हैं और वाहनों की आवाजाही में कमी आई है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain: यूपी में मौसम का मिजाज बदला, अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे अलीगढ़, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, अमेठी, औरैया, बदायूँ, बागपत, बहराईच, बलरामपुर, बांदा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ समेत UP के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, IMD Alert

सहारनपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह का मौसम सुहाना रहेगा, दिन में गर्मी और रात में राहत मिलने की उम्मीद है। तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें: UP में मानसून की जबरदस्त दस्तक: बारिश से सुहाना हुआ मौसम,13 अगस्त तक झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।