29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain: यूपी में मौसम का मिजाज बदला,अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन मौसम विभाग ने शुक्रवार को तराई क्षेत्रों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Aug 2024, 8:15 AM IST

UP Weather

UP Weather

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश ने लोगों को राहत दी है, लेकिन इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम केन्द्र लखनऊ के अनुसार, शुक्रवार को तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ समेत UP के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, IMD Alert

लखनऊ में गुरुवार को दिन में कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप भी निकली। यहां 15 मिमी बारिश हुई, और दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के करीब था। रात का तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था।

यह भी पढ़ें: UP में मानसून की जबरदस्त दस्तक: बारिश से सुहाना हुआ मौसम,13 अगस्त तक झमाझम बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक 34.4 मिमी बारिश अयोध्या में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सुलतानपुर में 33 मिमी, शाहजहांपुर में 31 मिमी, और आगरा में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन के समय सबसे कम 29.2 डिग्री तापमान आगरा में दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे था। वहीं, उरई में दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खुशखबरी! 14 अगस्त से दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन

बाराबंकी में सबसे कम 21.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम था। रात में सबसे अधिक 28.4 डिग्री तापमान फतेहगढ़ में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर था।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग