29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर खुशखबरी! 14 अगस्त से दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन

Rakshabandhan special train: लखनऊ के रास्ते सप्ताह में दो दिन चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन। आइये जानते हैं इनका समय...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 8 Aug 2024, 7:37 AM IST

Northern Railway Special Train

Northern Railway Special Train

Rakshabandhan Special Train: उत्तर रेलवे ने रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली से वाराणसी के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सप्ताह में दो दिन लखनऊ के रास्ते चलेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विशेष ट्रेन का संचालन और ट्रिप्स

रक्षाबंधन 19 अगस्त को है, और इसी दिन को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से 14 और 18 अगस्त को, जबकि वाराणसी से 15 और 19 अगस्त को यह स्पेशल ट्रेन चलेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल में रिमझिम बारिश ने व्रती महिलाओं को दी राहत, हरियाली गीतों की गूंज

ट्रेन का शेड्यूल

04080 दिल्ली-वाराणसी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन

दिल्ली से प्रस्थान: 14 और 18 अगस्त को रात 21.10 बजे
स्टॉपेज: गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली
लखनऊ आगमन: अगले दिन सुबह 06.35 बजे, 10 मिनट का ठहराव
वाराणसी आगमन: दोपहर 14.30 बजे

यह भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर तुर्किश विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 199 यात्रियों की सुरक्षित वापसी

04079 वाराणसी-दिल्ली रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन

वाराणसी से प्रस्थान: 15 और 19 अगस्त को रात 19.45 बजे
लखनऊ आगमन: अगले दिन सुबह 03.20 बजे
दिल्ली आगमन: 13.35 बजे

ट्रेन की विशेषताएँ

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने जानकारी दी कि इस स्पेशल ट्रेन में 21 डिब्बे होंगे

.16 स्लीपर कोच
.सेकेंड एसी व थर्ड एसी का कम्पोजिट कोच
.2 जनरल कोच
.2 एसएलआर कोच

यह भी पढ़ें: लखनऊ में देर रात से हो रही रिमझिम -रिमझिम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

यह विशेष सेवा रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।