29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Floods: बिहार-यूपी में भारी बारिश से गंगा और घाघरा ने मचाया कहर, 45 जिलों में बाढ़ का आतंक, 6 की मौत

UP Floods : नेपाल से आने वाले पानी और बिहार-उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से गंगा और घाघरा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 45 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Aug 2024, 8:57 AM IST

UP Floods

UP Floods

UP Floods : उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा और घाघरा नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नेपाल से आ रहे पानी और लगातार बारिश के चलते इन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे राज्य के 45 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। गंगा नदी बदायूं और बलिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि घाघरा नदी अयोध्या और बाराबंकी में खतरे के निशान को पार कर गई है।

यह भी पढ़ें: UP में मानसून का कहर: लखनऊ से नोएडा तक झमाझम बारिश, IMD का Alert जारी

बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क टूट चुका है, और 2388 परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने नदियों के तटबंधों की निगरानी के लिए तकनीकी टीमों को अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain: यूपी में मौसम का मिजाज बदला, अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बाढ़ से बलिया, सीतापुर, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर, बस्ती, फर्रुखाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, बुलंदशहर, लखीमपुर, और गोण्डा जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रतापगढ़ और फतेहपुर में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि सांप के काटने से चार अन्य की जान चली गई।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की चेतावनी

गंगा और घाघरा का कहर

बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 45 जिलों में बाढ़ से तबाही।

राहत कार्य जारी

प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज, 2388 परिवार हुए बेघर, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए।

मौत का आंकड़ा बढ़ा

बाढ़ से अब तक 6 लोगों की मौत, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में डूबने से, सांप के काटने से चार की मौत।