लखनऊ

Weather Forecast:पांच से सात जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ठंड तोड़ेगी रिकॉर्ड

Weather Forecast:मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में पांच से सात जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। राज्य में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम कुछ इलाकों में आज भी कोहरा छा सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 8:00 AM IST
There is a possibility of rain and snowfall in Uttarakhand from January 5 to 7
पांच से सात जनवरी तक उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना है

Weather Forecast:इस नए साल में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। आईएमडी ने पांच से सात जनवरी तक उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी रहेगा। साल के पहले दिन हरिद्वार और यूएस नगर जिले घने कोहरे के आगोश में खोए रहे। इसके अलावा नैनीताल, देहरादून, पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पांच जनवरी को राज्य के 3500 मीटर और छह जनवरी को तीन हजार मीटर, सात जनवरी को 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर साल के पहले दिन घने कोहरे के आगोश में रहे। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी के मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया रहा। आईएमडी के मुताबिक यहां गुरुवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह-शाम कोहरा रह सकता है। पांच से सात जनवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने छह जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Updated on:
5 Jan 2025, 8:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7