लखनऊ

वसीम रिजवी ने फिल्म राम जन्मभूमि का ट्रेलर किया लांच, राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान

वसीम रिजवी ने फिल्म राम जन्मभूमि का ट्रेलर किया लांच, राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान
less than 1 minute read
Nov 19, 2018
wasim
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर वसीम रिजवी का बड़ा बयान, साधु-संत में मचा हड़कंप

लखनऊ. बयानों को लेकर विवादित रहने वाले उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद वसीम रिजवी ने अयोध्‍या में राम मंदिर पर एक फिल्म बनाई है। सोमवार को रिजवी ने इस फिल्‍म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया है। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि कट्‌टरपंथी समाज में मैनें अपनी छोटी सी आवाज उठाई थी। राम मंदिर यदि समझौते से बन जाए तो, यह सबसे अच्छी बात होगी। अभी मेरी उम्मीदें टूटी नहीं है।

वसीम रिजवी ने कहा, वर्ष 1992 में अयोध्या में जो गोली कांड हुआ था, निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी, वहां से फिल्म शुरू होती है। सदानन्द शास्त्री इसके मुख्य किरदार हैं। विलेन का रोल मौलाना जफर खान के नाम से है, जो पाकिस्तान के एजेंट हैं। शरई दफ्तर खोलकर देश के मुसलमानों को भड़काते हैं, जिसने हलाला अपनी बहू के साथ में किया उसका शोषण किया। आखिर में मुसलमान उसकी असलियत को पहचान जाते हैं और उसे देश छोड़ना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म विशेष को फिल्म में टारगेट नहीं किया गया है। एक अच्छा और बुरा कैरेक्टर दिखाया गया है। इस तरह की फिल्म अगर मेरे नाम से सामने आ जाती तो हम लोग बहुत मार खाते। कई जगह हुआ भी। नीमसार, अयोध्या में हुआ ऐसा। दिसम्बर में इसको किसी बड़ी एजेंसी से रिलीज कराने की तैयारी है। वहीं राम मंदिर को लेकर वसीम रिजवी ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़कर और खून खराबा कर मस्जिद बनी।

Updated on:
19 Nov 2018 01:14 pm
Published on:
19 Nov 2018 01:10 pm