लखनऊ

इसी हफ्ते करवट लेगा मौसम, इन तारीखों में तेज हवाओं संग होगी बारिश, ओले भी पड़ेंगे

Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 13 दिसंबर को तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है। इस बीच कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं...

2 min read
Dec 09, 2019
इसी हफ्ता मौसम लेगा करवट, तेज हवाओं संग बारिश की संभावना, ओले भी पड़ेंगे

लखनऊ. (Weather Alert) प्रदेश का मौसम बहुत जल्द करवट लेने वाला है। हवा के रुख बदलते ही बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। ऐसे में गुलाबी ठंड जल्द ही ठिठुरन में बदलेगी। अभी लोग सुबह-शाम ठंड और दिन में निकल रही धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर इसी हफ्ते मौसम करवट लेने वाला है। मतलब हफ्ता खत्म होते-होते हांड कंपाने वाली ठंड का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 13 दिसंबर को तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है। इस बीच कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। ऐसे में तापमान तेजी से नीचे आएगा और किटकिटाने वाली ठंड शुरू होगी।


तेज हवाओं के साथ बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह गुरुवार से सक्रिय होगा। इसके बाद तेज हवा चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। कहीं कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार से लेकर बुधवार तक तापमान में बदलाव के संकेत नहीं हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 25 से 26 और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक आज आसमान में हल्की धुंध रहेगी और दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।


पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी के बजाय दक्षिणी-पूर्वी हवा चलेगी। बुधवार तक हवाओं का रुख बदल सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का भी असर रहेगा। ऐसे में बुधवार रात को आसमान में बादलों का डेरा होगा। गुरुवार तक प्रदेश के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें लखनऊ और आसपास के जिले भी शामिल हैं। ऐसे में गुरुवार से ठंड बढ़ने के आसार हैं।


अगले पांच दिनों का मौसम

- 10 दिसंबर को सुबह हल्का कोहरा, दिन में मौसम साफ

- 11 दिसंबर को सुबह कोहरा रह सकता है

- 12 दिसंबर को तेज हवाओं संग बारिश

- 13 दिसंबर को तेज हवाओं संग बारिश

- 14 दिसंबर को दिन में कई बार बारिश

Updated on:
09 Dec 2019 11:22 am
Published on:
09 Dec 2019 11:21 am
Also Read
View All
‘सीधे 1000 रुपये बढ़ा देते, 7 रुपये कम कर किस पर किया एहसान’, कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दामों पर अखिलेश यादव का सरकार को तंज

बारिश और तूफान का तांडव! 23 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर से दहला यूपी; दो दिन मौसम ने मचाई तबाही, क्या बोले CM योगी

‘न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं पूजा पाल’, मंत्री ओपी राजभर बोले- अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की, सपा पर यूं कसा तंज

‘जिन्होंने नक्सलियों को याद दिलाई थी नानी’, जानिए कौन हैं ADG से DG बनाए गए ‘सिंघम’ IPS आलोक सिंह?

‘जब BSP सुप्रीमो मायावती को कमरे में बंद कर फाड़ दिए गए कपड़े और हुई पिटाई’, विशेष सत्र में गूंजा गेस्ट हाउस कांड क्या था?