लखनऊ

ठंड के सीजन में बूंदाबांदी ने किया किसानों को परेशान, 8 जनवरी के बाद और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश का पूर्वानुमान

-8 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड, होगी झमाझम बारिश - मौसम के बदलते मिजाज से किसान परेशान - आलू, तिलहन फसलों पर छाए संकट के बादल - 8 जनवरी से सताएगी शीतलहर

2 min read
Jan 06, 2021
ठंड के सीजन में बूंदाबांदी ने किया किसानों को परेशान, 8 जनवरी के बाद और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश का पूर्वानुमान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मौसम तल्ख बना हुआ है। जनवरी के शुरुआती दिनों में घने कोहरे (Dense Fog) और सर्द हवाओं के चलते लोगों ने ठंडक महसूस की। बुधवार यानी कि छह जनवरी की सुबह भी घने कोहरे और कंपकपाती ठंड के साथ हुई। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कम स्पीड और वाहनों की लाइट जलाकर लोग वाहन चलाते नजर आए। दिल्ली के कई इलाकों में तो बुधवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। सहारनपुर में भी ओले गिरे। वहीं, मंगलवार की बात करें तो बीते दिनों की अपेक्षा यह कुछ गरम रहा। हालांकि, इस दौरान यूपी के कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन हल्कि उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जनवरी को मौसम साफ रहेगा। जबकि 8 जनवरी से ठंड में इजाफा होगा। मौसम साफ होने के बाद पारा एक बार फिर से गिरने की संभावना है। इसी के साथ मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

फसलों पर मौसम का असर

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हुई है। ठंड के सीजन में बारिश ने किसानों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम में बदलाव से हल्कि बूंदाबांदी का भी असर फसलों पर पड़ रहा है। आलू, तिलहन फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पाला से आलू की फसल प्रभावित होने के बाद अब बदले मौसम से राई, सरसों और अरहर की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसी के साथ गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है।

रबी सीजन में गेहूं के अलावा मुख्य फसल के रूप में आलू, राई, सरसों, मटर व अरहर की बोआई किसान करते हैं। तापमान में गिरावट से करीब 20 प्रतिशत आलू की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, अब राई, सरसों की फसलों में माहू कीट के आसार बढ़ गए हैं। कृषि वैज्ञानिक नौशाद आलम का इस पर कहना है कि 22 से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान तिलहन व दलहन फसलों के लिए काफी अच्छा होता है। बादल छाने से तिलहन की फसलों में कीट लगने के आसार बढ़ जाते हैं। कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से आलू व दलहनी फसलों की उत्पादकता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। रबी दलहन व तिलहन फसलों में खरपतवार नियंत्रण करना अति आवश्यक है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि आलू व राई, सरसों फसल को पाले से बचाने के लिए खेत में नमी रखें। अगर आलू, सरसों व मटर में किसानों को झुलसा का प्रकोप दिखे तो तत्काल उपचार करें।

मेरठ में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में मेरठ में सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि मेरठ के आंकड़े देखें तो जनवरी में कुल 10.2 मिलीमीटर बारिश का औसत है। ऐसे में 14 घंटे में पूरे माहभर में होने वाली की बारिश का दोगुना पानी बरस गया। पिछले कुछ सालों से जनवरी में बारिश औसत से ज्यादा हो रही है। वर्ष 2019 में 24 घंटे के अंतराल में 33.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

8 जनवरी से सताएगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और पश्चिम विक्षोभ के कारण पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर भारत में बारिश हो रही है। आठ जनवरी से शीतलहर एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

Published on:
06 Jan 2021 12:46 pm
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा