लखनऊ

यूपी के इन इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, मंडरा रहा खतरा

राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हो रही बारिश से गर्मी कम हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 11:56 AM IST
यूपी के इन इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, मंडरा रहा खतरा
यूपी के इन इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, मंडरा रहा खतरा

लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हो रही बारिश से गर्मी कम हो गई है। लगातार हो रही बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया है लेकिन इससे प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बारिश से प्रदेश में आठ लोगों की मौत भी हो गई हैं। वहीं इसी बीच मौसम को लेकर कुछ चौंका देने वाला तथ्य सामने आ रहे हैं। मौसम के बदलते स्वरूप के बीच न केवल साल दर साल मानसून देश में देरी से दस्तक दे रहा है, बल्कि मानसून के पूर्व और बाद की बारिश भी कम होने लगी है। मानसून के पैटर्न बदलाव आ गया है। अरब सागर से मानसून उठने की शुरुआती स्थिति ही बिगड़ने लगी है। वृहद परिप्रेक्ष्य में समस्या की जड़ जलवायु परिवर्तन ही पता चल रही है।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) से जुड़े विज्ञानियों के अनुसार मानसून के समय पर पहुंचने के लिए आवश्यक है कि दक्षिणी गोलार्ध (Southern hemisphere) में उच्च दबाव का क्षेत्र बड़े दायरे और प्रभाव वाला हो। साथ ही सोमालिया कोस्ट (Somalia Coast) से 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली कम दबाव वाली हवाएं भारत की ओर समय से आएं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से ऐसा नहीं हो पा रहा। यही वजह है कि मानसून की दस्तक और विदाई दोनों देरी से होने लगी है। मौसम विभाग के लखनऊ स्थित कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम की अवधि में भी बदलाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इसके कारण पिछले कुछ सालों से सर्दी और गर्मी का असर आमतौर पर देर से महसूस होना शुरू हो रहा है और यह असर अधिक समय तक रहता है। इसका सीधा प्रभाव मानसून की गतिविधियों पर भी पड़ा है। गर्मी का दायरा बढ़ रहा है, जबकि सर्दी व वर्षा ऋतु का घट रहा है। देश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून केवल देरी से ही नहीं आ रहा अपितु बारिश के दिन भी कम हो गए हैं। जून से सितंबर के बीच पहले जहां 80 से 100 दिन तक बारिश होती थी वहीं अब यह आंकड़ा बमुश्किल 40 से 60 दिन का रह गया है।

8 की मौत, 4-4 लाख का मुआवजा

उत्तर प्रदेश में सोमवार रात से कुछ जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। राज्य के तीन जिलों में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली गिरने से आजमगढ़ में 4, अंबेडकर नगर और ललितपुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप