UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 40 शहरों में तापमान में गिरावट, 50 जिलों में कोहरा, ठंड में बढ़ोतरी। जानिए मौसम विभाग का सप्ताह का पूर्वानुमान।
UP Weather Today : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी भी हो रही है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वही आगामी 7 दिनों तक मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहेगा लेकिन ठंड के साथ कोहरे में हल्की वृद्धि होगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 14-18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
दिन में भी शीत लहर का असर
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक ,22, 23, 24 नवंबर को भी दोनों ही हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 24 और 25 नवंबर को भी मौसम में कोई ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन नवंबर अंत तक तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होता जाएगा।19 नवंबर को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में भी शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है। नवंबर अंत से मौसम में तेजी से बदलाव आने शुरू हो जाएंगे और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
जानें पूरे हफ्ते का मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में को न्यूनतन तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में न्यूनतन तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में न्यूनतन तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में आज न्यूनतन तामपान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में न्यूनतन तामपान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में आज न्यूनतन तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और सहारनपुर में न्यूनतन तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।